html tag लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
html tag लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

एचटीएमएल की शुरुआत

1 कमेन्ट
आज  से हम एचटीएमएल की शुरुआत करते है तो सबसे पहले निम्न टैग को समझ लिजिए...


<html> टैग

यह टैग एचटीएमएल पेज के प्रारम्भ में होता है तथा इसे </HTML> टैग से पेज के अंत में बंद किया जाता है।
यह टैग ब्राउज़र को यह बताता है की इन टैग्स के बीच में एचटीएमएल कोड है।

<head> टैग

इस टैग में टाइटल बार पर नजर आने वाला टेक्स्ट, स्क्रिप्ट अन्य डाक्यूमेंट हैडर तथा मेटा टैग आदि लिखें जाते हैं, इसे पेज के <body> के शुरू होने से पूर्व </head> से बंद किया जाता है।
टाइटल बार पर किसी टेक्स्ट को प्रदर्शित करने के लिए इस टैग में <title> टैग का प्रयोग किया जाता है।

एचएमटीएल टैग

0 कमेन्ट
वेबपेज पर विभिन्न प्रकार के अवयवों जैसे टेबल, लिस्ट, इमेज आदि को प्रदर्शित करने के लिए टेग का प्रयोग किया जाता है, किसी टेग को < से प्रारम्भ और > से समाप्त किया जाता है।

टेग मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं: पेयर्ड (paired) टेग्स तथा सिंगुलर (singular) टेग। पेयर्ड टेग्स में ओपनिंग तथा क्लोजिंग दोनों ही टेग्स होते हैं जैसे <b>...</b> जबकि सिंगुलर में क्लोजिंग टेग नहीं होता जैसे <br> ।

निम्न उदहारण में <p> तथा </p> टेग के उदहारण हैं:

<p align="center">This is a demo.</p>
Copyright © 2012-2013 एचटीएमएल हिन्दी में