एचटीएमएल या 'हायपर टेक्स्ट मार्कअप लेंग्वेज' किसी भी वेबपेज का आधार है। यहाँ एक प्रोग्रामिंग लेंग्वेज है जिसमे वेब पेजों को बनाने और दिखाने के लिए विभिन्न 'टेग्स' का प्रयोग किया जाता है। एच टी एम एल कोड को किसी भी टेक्स्ट एडिटर जैसे नोटपेड आदि में लिखा जा सकता है। इसमें लिखे गये कोड का आउटपुट देखने के लिए हमें ब्राउज़र का प्रयोग करना होता है। इन्टरनेट एक्स्प्लोरर, नेट्स्केप नेविगेटर, ओपेरा या फायरफोक्स आदि प्रचलित ब्राउज़र (सोफ्टवेयर) है। इनमे से अपनी सुविधानुसार कोई भी ब्राउज़र इस्तेमाल किया जा सकता है।
एच टी एम एल के माध्यम से हम विभिन्न प्रकार के डाक्यूमेंट्स को आपस में जोड़ सकते है तथा विभिन्न इमेज भी इन्सर्ट कर सकते हैं। इस प्रकार एक ही पेज पर विभिन्न मल्टीमीडिया अवयवों को प्रस्तुत किया जा सकता है।