फॉण्ट और इमेज

वेब पेज पर टेक्स्ट को विभिन्न फोंट्स, रंगो, तथा आकार में प्रदर्शित कराया जा सकता है, इसके लिए <font> टैग का प्रयोग किया जाता है, इस टैग के तीन एट्रीब्युट्स (face, color, size) की सहायता से वेब पेज पर प्रदर्शित होने वाले टेक्स्ट को अलग-अलग फोंट्स, रंग तथा आकार में दिखाया जा सकता है..

वेबपेज पर टेक्स्ट के अलावा इमेज को भी प्रदर्शित कराया जा सकता है, जिसके लिए <img> टैग का प्रयोग करना होता है, यदि इस टैग को हम एंकर टैग के बीच लगा देंगे तो इमेज पर क्लीक करने पर भी वह लिंक कार्य करेगा, लिंक सेट करना मैं आगे बताऊंगा ...

<font> टैग
इस टैग का प्रयोग टेक्स्ट को निश्चित फॉण्ट, साइज़ (1 से 7) तथा कलर में प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है, इस टैग के साथ निम्नलिखित एट्रीब्युट्स का प्रयोग किया जा सकता है...


एट्रीब्युट्स                 विवरण
face          फॉण्ट का नाम निर्धारित करने के लिए.. उदा. <font face="tahoma">   

color         रंग (color) निर्धारित करने के लिए.. उदा. <font color="red">

size           फॉण्ट का साइज़ निर्धारित करने के लिए.. उदा. <font size=5>, <font size="+2">  डिफॉल्ट वेल्यु :3

उदाहरण :- नीचे दिए गए उदाहरण में <font> टैग तथा उसके एट्रीब्युट्स face, size एवं color को भी समझाया गया है...



demo Hello, this is demo
Hello, this is demo

1 कमेन्ट:

पूरण खण्डेलवाल ने कहा…

सुन्दर जानकारी !!

एक टिप्पणी भेजें

नमस्कार मित्रों मुझे आपकी टिप्पणी और सुझाव का इन्तजार है, धन्यवाद।

Copyright © 2012-2013 एचटीएमएल हिन्दी में